Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

बोधगया में दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक जप समारोह शुरू होगा

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) बिहार में दिसंबर में वार्षिक त्रिपिटक जप समारोह और जेठियन घाटी से राजगीर के वेणुवन के पवित्र बांस के बाग तक बुद्ध के पदचिह्नों का प्रतीकात्मक रूप से अनुसरण करने वाली एक स्मारक पदयात्रा आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बोधगया में आध्यात्मिक समागम का आयोजन ‘इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन’ (आईबीसी) द्वारा संस्कृति मंत्रालय और ‘लाइट ऑफ बुद्ध धर्म फाउंडेशन इंटरनेशनल’ (एलबीडीएफआई), अमेरिका के साथ साझेदारी में किया जाएगा।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक जप समारोह दो से बारह दिसंबर के बीच आयोजित होने की उम्मीद है, जबकि स्मारक पदयात्रा 13-14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। आयोजन की तारीखों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जप समारोह विश्व के समक्ष अपनी कालातीत बौद्ध विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बुद्ध की शिक्षाओं का संग्रह, त्रिपिटक, ‘‘प्राचीन भारत की एक स्मारकीय आध्यात्मिक, साहित्यिक और दार्शनिक विरासत’’ के रूप में विद्यमान है।

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि बोधि वृक्ष (वह स्थान जहां बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था) के नीचे धर्मग्रंथों का जाप वैश्विक बौद्ध परंपरा में निरंतरता और भक्ति का एक शक्तिशाली प्रतीक बना हुआ है। इस वर्ष के उत्सव को भारत के कई बौद्ध संगठनों द्वारा समर्थित किया गया है, जिसका नेतृत्व ‘इंटरनेशनल त्रिपिटक चैंटिंग कमेटी’ (आईटीसीसी) कर रही है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

The Light of Buddhadharma Foundation is dedicated to revitalizing and developing the Buddhasasana in India.

Headquarters:

2222 Harold Way Berkeley CA 947404

Registered Office :
Light of Buddhadharma Foundation International-India

1A Vandana Building Tolstoy Marg, New Delhi-110001

International Tipitaka Chanting Council

Saxena More, Bodhgaya, Gaya, Bihar-824231

Copyright © 2026

© All Rights Reserved.